मधेपुरा : खरीफ महाअभियान सह महोत्सव उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर में 8 जून 2019 को

Spread the news

प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
बिहारीगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : खरीफ महाअभियान सह महोत्सव 2019 कार्यक्रम 8 जून 2019 को उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर में आयोजित किया जाएगा। उक्त बातें प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश बैठा ने बताया।

 उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहारीगंज विधानसभा के विधायक निरंजन कुमार मेहता, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, सभी पंचायत के मुखिया उप मुखिया, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत समिति सदस्य, सभी पंचायत के वार्डो के वार्ड सदस्य, पंच, सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सभी पैक्स अध्यक्ष एवं सभी प्रगतिशील किसान कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस कार्यशाला का लाभ मिले। इसके लिए प्रखंड में खरीफ महोत्सव आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा खेती के गुर बताए जाएंगे।
कम लागत से अधिक उत्पादन कर किसान आत्मनिर्भर कैसे बन सकते है। वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर देने। किसानों को उत्तम प्रभेद के बीज उचित सिंचाई फसल सुरक्षा चक्र को अपनाने का सुझाव दिए जाने तथा केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कृषि विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मौसम के बदलते परिवेश में धान की सीधी बुवाई श्री विधि से तथा संकर धान की बुवाई जीरो टिलेज से करने मे लाभ होने की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


Spread the news