कुमारखण्ड/मधेपुरा/बिहार : बिहार प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग पटना के निर्देशानुसार वीडियो कांफ्रेंस वार्ता के लिए विभिन्न पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव का प्रखंड कार्यालय परिसर के बहुउद्देशिय भवन के सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन कुमार सिन्हा ने किया।
बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिव को संबोधित करते हुए कहा आगामी एक जून शानिवार को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव सभी मुखिया व पंचायत सचिव से शाम 4:30 बजे से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को लेकर विशेष वार्ता करेंगे। मुखिया के दायित्वों के महत्व की जानकारी विस्तार से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देंगे साथ साथ बिहार सरकार द्वारा किये जा रहे सभी विकास कार्य को लेकर चर्चा किया जाएगा।
मौके पर मौजूद मुखिया डॉ विश्व बंधु बादल, खुर्शीद हयात, ओम यादव, पूनम देवी, लिलानंद साह, इंद्रदेव यादव, अशोक मेहता, रमेश यादव, रेणु देवी, रामतोनिया देवी, श्याम सुंदर राम, कामेश्वर यादव, भरत साह, कुशमलाल रजक, संजू देवी, रानी रंजन निर्धन मंड़ल, अमित कुमार अमन, पंचायत सचिव मो, शाहबुद्दीन, अखलेश सिंह, प्रकाश वर्मा, नारायण प्रसाद यादव, रमन कुमार, शंभु शरण सिंह, सुमन कुमार, रवि प्रकाश, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।