मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर तिनकोनमा वार्ड 13 से रविवार की रात पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीण के द्वारा कट्टा के साथ पकड़ाए युवक को सूचना पर पहुंचे पुलिस को सौंपा गया। पकड़ाए युवक की पहचान हरिपुर तिनकोनमा वार्ड 13 के रितीश कुमार उर्फ ऋतुराज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त युवक आए दिन लोगों को हथियार का भय दिखाता था। रविवार की रात ग्रामीण ने देशी कट्टा के साथ पकड़ कर सूचना पर पहुंचे पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
वहीं कोल्हायपट्टी वार्ड सात निवासी सुजीत कुमार को पुलिस ने छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल दिया है। संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने कोल्हायपट्टी चौक के समीप एक युवक को पकड़ा, तलाशी के क्रम में युवक के जेब से स्मैक मादक पदार्थ बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर छह ग्राम स्मैक मादक पदार्थ हुआ। इन मामलों में पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अलग अलग मामले में दो युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक युवक देशी कट्टा और दूसरे युवक को स्मैक बरामदगी के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

