मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दिनापट्टी पंचायत भवन में गुरुवार की रात ताला व कुंडी तोड़कर चोरी की घटना होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना को लेकर पंचायत की मुखिया रूपा देवी ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाना को दिए गए आवेदन में मुखिया ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन की ताला व कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कई सामानों की चोरी कर ली। चोरों ने भवन से बिजली मोटर, 15 पीस प्लास्टिक कुर्सियां, एक लोहे की कुर्सी, छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा तथा कुछ महत्वपूर्ण सरकारी कागजात भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार के सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें दी। मुखिया ने प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

