नालंदा/बिहार : जिले मुख्यालय बिहार शरीफ में होली का पर्व पूरी तरह से शांति माहौल में भाई चारगी के साथ संपन्न हुआ। शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात थी। शहर में जिला आरक्षी अधीक्षक निलेश कुमार ने खुद दिन भर गस्ती करते देखे गए।
शहर के गढ़ पर बदमाशों के जरिए घर पर चढ़कर गोलीबारी करने की घटना हुई। पुलिस गश्ती ने शहर में करीब 9 व्यक्तियों को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार किया। दो फरार वारंटी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही साथ ही साथ एक जमादार के पुत्र को दो साथी के साथ सात जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया। कतरी सराय थाना क्षेत्र के जवाहर चक गांव से 55 लीटर शराब के साथ सौदागर चौधरी को गिरफ्तार किया गया और साथ ही साथ लहरी थाना के फरार वारंटी को भी गिरफ्तार कर रही थाना को सुपुर्द किया।
वहीँ पावापुरी थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर बोरिंग के केविन से 22 बोतल अंग्रेजी शराब 227 पाउंच देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह छोटी मोटी घटनाओं को छोड़कर जिले में पूरी तरह शांति के साथ होली का पर्व संपन्न हुआ। दूसरी तरफ राजगीर थाना क्षेत्र के सिलाव प्रखंड स्थित डुमरी टोला बैध नगर में होली के दौरान शाम में एक महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पूर्व मुखिया व सिलाव दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य के घर पर बदमाशों ने हमला बोलकर पथराव किया और गोलीबारी की। बाहर में लगे ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस घटना पर जिला परिषद सदस्य सत्येंद्र पासवान ने राजगीर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। इस तरह महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करना परिषद सदस्य को महंगा पड़ा।