दरभंगा : मौसम बदलते ही अग्निकांड में आई तेज़ी, 57 घर जल कर हुए राख

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : मौसम बदलते ही आग लगने की घटनाओं में काफी तेजी आया है। आज कितरपुर प्रखंड के झगरूआ गांव के राइन टोला में दिन में हुए भीषण अग्निकांड में 50 से अधिक घर जलकर राख हो गया। वहीं एक बच्चे की झुलस कर मरने की खबर है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम ने मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्य कार्य में जुटे हुए हैं। सूचना के अनुसार आज दोपहर एक झोपड़ी से आग की लपट उठी जो देखते ही देखते पूरे राईन टोला को अपनी चपेट में ले लिया। 57 घर जलने की खबर है। सूचना के अनुसार अग्किांड में 20 लाख से अधिक की परी संपत्ति की क्षति हुई है। एक परिवार में शादी का आयोजन था उसका भी घर जल गया। जिसमें जेवरात और कपड़े भी जल गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अग्निकांड में दर्जनों मुर्गियां एवं बकड़िया भी जली है। जिला मुख्यालय से लगभग 50 कि.मी दूरी पर अवस्थित इस गांव में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं देर शाम जिलाधिकारी भी चल रहे राहत कार्य का जायजा लेने मौके पर पहुंच गये हैं। जिलाधिकारी ने मृतक के परिजन को 4 लाख का चेक दिया है। वहीं कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया है। वहीं पीड़ित परिवारों के बीच पॉलिथीन सीज, खाद्यान का वितरण शुरू कर दिया गया है। मौके पर कैम्प कर रहे जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन प्रावधानों के तहत कैम्प में ही 9800 प्रति परिवार वितरण का आदेश दिया। उधर कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत कमला तटबंध पर अवस्थित इटहर पंचायत में भी बीते रात हुए अग्निकांड में 11 घर जलकर राख हो गये। आग की शुरूआत हुई जिसमें चंद्रशेखर पासवान, दिलीप पासवान, संतोष पासवान मसोमात सोभिया देवी, राम सोभित पासवान, पिताम्बर पासवान, सितबिया देवी सहित 11 लोगों के घर जले हैं। अंचल अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी।


Spread the news