सारण : नयागांव में सूबे के उपमुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

Spread the news

गोपाल सहनी
ब्यूरो, सारण

सारण/बिहार : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को एनडीए द्वारा आयोजित तीन मार्च2019 को पटना के गांधी मैदान में संकल्प रैली में जनता को भाग लेने हेतु आमंत्रित करने सोनपुर विधानसभा में भम्रण के दौरान नयागांव में भव्य स्वागत किया गया।

पटना से चल कर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सोनपुर माहेश्वरी चौक होते हुए सोनपुर पश्चिमी भाजपा मंडल के अंतर्गत नयागांव शाहिद राजेंद्र स्मारक के पास पहुंचे, जहां मौजूद भाजपा एवम एनडीए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ‘समर्थको ने उपमुख्यमंत्री को गर्म जोशी से अंग वस्त्र व माला पहना स्वगत किया तथा जमकर जिन्दाबाद के नारे लगाए।

तदोपरांत एनडीए कार्यकर्ताओ ने अपने नेता को सोनपुर विधानसभा बजरंग चौक भरपुरा में रिसीव कर साहपुर, भरपुरा, सोनपुर, महेश्वर चोक, बाकरपुर, गोविंद चक, चतुरपुर, महदलीचक, गोपालपुर, हसनपुर, में सैकड़ों मोटरसाइकिल के काफ़िले के साथ रुक कर सभी को आमंत्रित किये।

इस मौके पर भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया,छपरा के विधायक सीएन गुप्ता, अमनौर के विधायक शत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा, गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, चंद्रमा सिंह, मण्डल महामंत्री रवि रंजनं सिंह(सोनू), जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार मांझी, प्रेमचंद सिंह, राजू सिंह, पुष्पेंद्र उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह, अविमन्यु गुप्ता, मनोज शर्मा, अरविंद सिंह, ठाकुर संजीव, अजीत सिंह, वीरेन्द्र सहनी, दिनेश ठाकुर, पारस गुप्ता, शैतान मांझी, हरेंद्र सिंह, सरफराज आलम, मुन्ना मिया तथा बड़ी संख्या में एनडीए के समर्थक तथा कार्यक्रता मौजूद थे।


Spread the news