ताजपुर/समस्तीपुर/बिहार : प्रखंड के मोतीपुर वार्ड-10 निवासी सह सक्रिय भाकपा माले नेता दशरथ सिंह (55) का पटना के निजी अस्पताल में आज निधन हो गया। इससे क्षेत्र में चहुंओर शोक की लहर व्याप्त हो गई।
बताया जाता है कि पूरी तरह से स्वस्थ दशरथ सिंह प्रतिदिन की भाँति अपने सभी कार्य किये। शाम में अचानक उनका बीपी लो हो गया। स्थानीय सहारा नर्सिंग होम में ले जाने पर उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया जहाँ उन्होंने अंतिम साँस लिया।
भाकपा माले नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह आदि ने पटना से पार्थिव शरीर को उनके निवास मोतीपुर लाये। यहाँ अंतिम संस्कार की तैयारी किये जाने की जानकारी मिली है।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शिवबालक केशरी, प्रभात रंजन गुप्ता, संजय शर्मा, बासुदेव राय ने उनके निधन से भाकपा माले के साथ किसानों की बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि मोतीपुर सब्जी मंडी और किसानों की बेहतरी के लिए वे लगातार संघर्षरत थे। उनके निधन किसान समुदाय को व्यापक नुकसान हुआ है। वे किसानी के अलाबे मंडी में सब्जी गद्दी भी चलाते थे और गद्दीदारों के बीच काफी लोकप्रिय थे। कुशवाहा विकास मंच के अध्यक्ष अमरेश सिंह, रामनाथ सिंह आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र मंजीत कुमार, डेयरी संचालक एवं एक पुत्री छोड़ गये।