मधेपुरा : उदाकिशुनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित

Sark International School
Spread the news

प्रेमजीत कुशवाहा
 संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : राजनंदन कला भवन में सोमवार को आलमनगर विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित की गई । यह समारोह मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित की गई थी। मौके पर मौजूद आलमनगर विधानसभा के एनडीए के पूर्व प्रत्याशी रहे चंदन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार यादव ने की। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रंजन रवि द्वारा किया गया। वहीँ कार्यक्रम का संचालन उदाकिशुनगंज दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह द्वारा की गई।

 मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दशा और दिशा पर गहन चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर भी विशेष रूप से बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधेपुरा लोकसभा विस्तारक सियाराम सिंह, सुपौल लोकसभा विस्तारक महादेव चौधरी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंटू कुमार यादव, बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, आलमनगर के विस्तारक अभिजीत कुमार, बिहारीगंज के विस्तारक रणधीर कुमार, उदाकिशुनगंज मंडल अध्यक्ष नारायण पोदार, चौसा मंडलध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राम, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जसीम, किसान मोर्चा के जिला महासचिव विवेकानंद सिंह, पूर्व प्रमुख सुनील कुमार यादव, लोजपा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ पप्पू, अनुमंडल लोजपा अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, महामंत्री अजीत कुमार, गण गण चौधरी, हीरा सिंह वरीय अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, गोपाल झा, अजीत सिंह, कुंदन राय ,रमन झा, राजनंदगांव शर्मा, बिट्टू कुमार वीरा, पवन कुमार, परमेश्वर शर्मा, लक्ष्मीकांत रजक, अनिल गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news
Sark International School