एक दुआ अग्रज राणा यशवंत के लिए….

Spread the news

अनुप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत को हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि आज जब वो अपने घर पर थे तभी उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ती देख फौरन नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक इलाज और जांच शुरू किया।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भी बुलाए गए। जांच नतीजे से पता चला कि वे हार्ट अटैक की गिरफ्त में हैं। आनन फानन में उनकी एंजियोग्राफी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी एक नस में नब्बे प्रतिशत ब्लॉकेज है। परिजनों की सहमति के बाद ब्लॉकेज वाली जगह स्टंट डाल दिया गया है। फिलहाल राणा यशवन्त की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें आईसीयू में अंडर ऑब्जर्वेशन रक्खा गया है। देश की टीवी पत्रकारिता में अपना अलग स्थान रखने वाले राणा यशवंत बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं।


Spread the news