सुपौल : छातापुर के मधुबनी पंचायत में लगाया गया किसान चौपाल

Spread the news

इरशाद आदिल 
संवाददाता
छातापुर, सुपौल

छातापुर/सुपौल/बिहार : छातापुर प्रखंड क्षेत्र केे मधुबनी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में किसान चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मधुबनी पंचायत के मुखिया सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबू के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

मौके पर आये जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने  योजनाओं की  विस्तृत जानकारी  किसानों को दी। उन्होंने  जानकारी देते हुए कहा कि योजना के लाभ लेने के लिये किसान को तेरह अंक का पंजीकरण करना आवश्यक है। जिससे किसानों को उचित लाभ मिल सके।  श्री झा ने किसानों को बीआरबीएन बीज का उपयोग करने का सलाह दिया। जबकि कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ विपुल कुमार मंडल ने किसानों को संबोधित करते  जीरो टिलेज से गेहूं खेती की विधि से  अवगत कराया। उन्होंने  कहा कि रासायनिक खादों का प्रयोग करने से उर्वरा शक्ति घटने के साथ फसल की उपज कम होती है, इससे किसानों को बचाना चाहिए। उन्होंने जैविक विधि से खेती करने पर बल दिया।

   मौके पर मधुबनी पंचायत के उप मुखिया बेचन पासवान, पंचायत समिति सदस्य  शहाबुद्दीन साफी, लक्ष्मीनियाँ पंचायत के उप मुखिया सुरेंद्र राय, डीलर उमेश झा, वार्ड सदस्य सरयुग मंडल, एसआरपी कौशल कुमार, किसान सलाहकार फजलुर्रहमान, अर्जुन कुमार मेहता, रामप्रकाश यादव, अजित कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार झा, विनय कुमार झा, कल्पना कुमारी, शमीम साफी आदि मौजूद थे।


Spread the news