मुजफ्फरपुर : अनुमंडलाधिकारी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

Spread the news

अंजुम शहाब
ब्यूरो
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर/बिहार : आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा संजू देवी मांझी का मुसहरी प्रखंड मुख्यालय पर छठे दिन भी अनशन पूरे जोश के साथ जारी है।

अनशन संबोधन के दरमियान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अनुमंडलाधिकारी (पूर्वी) तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक आनंद पटेल, प्रदेश आम आदमी पार्टी महिला शक्ति अध्यक्षा उमा दफ्तूआर, महासचिव डा.प्रिया सिंह से कई दौर की वार्ता के क्रम में अनुमंडलाधिकारी ने लिखित सभी पांच मांगो पर सहमति बनाई, जिसमें मुसहरी के भूमिहीनो को भूमि पर बसाए जाने, जिन पर्चाधारियों को कोर्ट से स्टे मिल गया है उनका अध्ययन कर न्यायोचित कार्रवाई करने, रिफ्यूजी कॉलोनी के लोगों को बंदोबस्ती करने का आज ही रिपोर्ट करने का लिखित आश्वासन दिया। लिखित आश्वासन के बाद अनशनकारी आम आदमी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा माझी संजू देवी को अनुमंडला धिकारी कुंदन कुमार ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

अनशन को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा उमा दफ्तूआर प्रदेश महासचिव डॉ. प्रिया सिंह, आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा, तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष आनंद पटेल, अनशन स्थल पर मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जफर, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, महासचिव कृष्ण कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव आलोक कुमार, प्रमंडल युवा अध्यक्ष मणि भूषण श्रीवास्तव, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नवीन कुमार, सकरा विधानसभा अध्यक्ष रमेश पासवान, युवा जिला अध्यक्ष देव कुमार, तिरहुत प्रमंडल उपाध्यक्ष अवधेश झा, अनुराग कुमार, गायघाट विधानसभा महासचिव राकेश कुमार, चंदेश्वर राम, किशुन पासवान, राज किशोर राम, अरुण कुमार, रंजना देवी,अमित कुमार सहित सहित सैकड़ों की तादाद में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता थे।


Spread the news