दरभंगा : जिलाधिकारी दरभंगा ने छेड़खानी के आरोप में आपूर्ति विभाग के कर्मी को किया निलंबित

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने छेड़खानी के आरोप में कर्मी शंकर प्रसाद सिंह को निलंवित कर दिया है।

अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार शहरी खाद्य आपूर्ति कार्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मी पर महिला जनवितरण विक्रेता से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था। अनुमंडल पदाधिकारी सदर की अनुशंसा पर निलंबन की कारवाई की गई है। निलंबन अवधि में उक्त कर्मी का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय केवटी बनाया गया है।

गौरतलब हो कि एक महिला जन वितरण प्रणाली विक्रेता ने एक नाईट गार्ड पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दी थी।


Spread the news