मधेपुरा : खेल के माहौल को विकसित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में खेल क्लब का गठन

Spread the news

मधेपुरा/बिहार : बिहार में खेल के माहौल को विकसित करने के उद्देश्य से तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए खेल क्लब के गठन का निर्णय लिया गया है। खेल क्लबों की मुख्य भूमिका बिहार में स्थापित खेल तथा वर्तमान समय में उभरते हुए खेलों एवं उक्त खेल के खिलाड़ियों को उत्साहित/ प्रोत्साहित करना तथा गांव-गांव में छुपे हुए खेल प्रतिभा को उभारना- निखारना है साथ ही यह खेल क्लब शारीरिक गतिविधियों एवं प्रतिभाओं के विकास के लिए सामुदायिक केंद्रों के रूप में कार्य करते हैं।

उद्देश्य : खेलों में भागीदारी को सरल एवं सर्वसुलभ बनाना तथा खेल क्लबों को आवश्यक संसाधन और सहायता प्रदान करके उभरती हुई प्रतिभाओं की पहचान करना एवं उन्हें आगे लाना है।

Sark International School

पात्रता : 

  • पंचायत में अवस्थित खेल क्लब के सभी सदस्य उसी पंचायत के निवासी होने चाहिए।
  • सदस्यों की आयु सीमा 14-45 वर्ष हो।
  • क्लब में यथासंभव महिला एवं पुरूष दोनों की भागीदारी हानी चाहिए।
  • प्राथमिकता चिन्हित खेल विद्या में रुचि रखने वाले ही सदस्य के रूप में मान्य होंगे।
  • क्लब के सदस्यों में यथासंभव शारीरिक शिक्षक, राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं एन0 आई0 एस0 प्रशिक्षक में से एक होना चाहिए।

पंजीकरण की प्रक्रिया : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के पोर्टल https://club.biharsports.org/auth/login पर पंजीकरण कराया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु हेल्पलाईन नं0- 9263885599 ईमेल- [email protected] के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

 इस पोर्टल पर खेल क्लबों के साथ-साथ व्यक्तिगत खिलाड़ी भी अपना पंजीयन कर सकते हैं।  28 फरवरी 2025 तक पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।  ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना द्वारा इसकी गहन समीक्षा की जाएगी। यदि आवेदक आवश्यक मानकों को पूरा करता है तो इसे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा औपचारिक रूप से पंजीकरण किया जाएगा।

एथलेटिक्स, तलवारबाजी, कबड्डी, साईक्लिंग, तीरंदाजी, बाॅलीबाॅल, रग्बी, हाॅकी, बैडमिंटन, कुस्ती, शूटिंग, भारोत्तोलन, हैण्डबाॅल, फुटबाॅल, टेबुल-टेनिस, बाॅक्सिंग एवं सेपक टाकरा जैसे खेल विधाओं को खेल क्लब के गठन हेतु चयनित किया गया है।


Spread the news