चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग होने पर मुरलीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Sark International School
Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : बुधवार शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग करने पर  भाजपा के मुरलीगंज इकाई द्वारा पटाखे जलाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा कि ये पल हमारे देश वासियों के लिए सबसे बड़ा खुशी का पल है और हमें गर्व है भारतवासी होने पर । वहीं भाजपा नगर महामंत्री राजीव जायसवाल ने कहा कि इस एतेहासिक मौके पर हम इसरो के वैज्ञानिकों के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बहुत बधाई, कहा कि हमारा देश दुनिया के चौथे एवं चाँद के दक्षिण ध्रुव पर जाने वाला पहला देश बन गया है। आज हम चाँद पर पहुँच गए। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ खुशियाँ मनाई।

Sark International School

 मौक़े पर भाजपा उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, नीरज जायसवाल, बाबा दिनेश मिश्रा, सूरज पंसारी, विनय चौधरी, शंकर चौधरी, पप्पू भुत, रमेश साह, श्याम साह,पम्पी, उदय कुमार के साथ साथ शहर वासी मौजूद थे।

मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट


Spread the news
Sark International School