मुरलीगंज में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

Sark International School
Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज के बेलो कला पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राजद की ओर से बुद्धिजीवी संगठन सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में नई विधेयक संसद में लाकर शिक्षा को महंगा कर दिया गया है। जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। मणिपुर में कितने लोग मारे गए, कितने घर जलाए गए, कितनी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, लगभग छ हजार से ऊपर एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहे। संसद में चुप रहे और एक शब्द भी नहीं बोले, कितने आंकड़े तो गलत बोलकर सांसद और जनता को मूर्ख बना रहे हैं। सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं। अभी भी आम जनता और बेरोजगारों की मन की बात नहीं करते।

Sark International School

इस दौरान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव संजय कुमार वर्मा, महासचिव शशिकांत राय, डॉ राकेश रोशन, पूर्व विधायक अमित भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव राजेश रजनीश, वरीय नेता डॉ मनोज यादव, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कुमारी विनीता भारती, नीतीश कुमार, अमृत कुमार, डॉ इरफान आलम, उमेशचंद्र यादव, परमानंद यादव, दयानंद यादव एवं अन्य नेताओ ने संबोधित किया। वहीं सभा का संचालन विष्णुदेव ठाकुर ने कर रहे थे।

मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट


Spread the news
Sark International School