छातापुर में हर्षोल्लास माहौल में मनाया गया बिहार दिवस

Spread the news

छातापुर/सुपौल/बिहार : छातापुर प्रखंड के अधिकांश सरकारी और निजी स्कूलों में हर्षोल्लास माहौल के साथ बिहार दिवस मनाया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव पर सरकारी व निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर गौरवशाली बिहार के लिए नारे लगाए गए। इस बार बिहार दिवस के थीम ‘युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ का सराहना किया गया। इस बिहार दिवस पर बच्चों और बड़ों में काफी उत्साह देखा गया। प्रखंड के माॅडल प्रा वि केवला, मध्य विद्यालय भीमपुर, मध्य विद्यालय जीवछपुर, मध्य विद्यालय मधुबनी पूर्वोत्तर, प्रा वि डीलर टोला, प्रा वि चापीन पूर्व, प्रा वि बेलागंज, मध्य विद्यालय छातापुर, प्रा वि यादव राम टोला नरहैया, मध्य विद्यालय गिरिधरपट्टी, मध्य विद्यालय रतनसार आदि विद्यालयों के  बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई और गौरवशाली इतिहास के बारे में नारे लगाए गए।

प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमपुर और माॅडल प्राथमिक विद्यालय केवला में असेंबली सभा का आयोजन किया गया। एचएम बिपिन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के स्वर्णिम इतिहास में बिहार का योगदान अतुलनीय है। महात्मा गाँधी ने बिहार के चम्पारण से ही सत्याग्रह की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा बिहार भगवान बुद्ध, महावीर, सम्राट अशोक, आर्यभट्ट, महर्षि बाल्मीकि, गुरू गोविन्द सिंह, वीर कुंवर सिंह आदि महापुरूषों की जन्म भूमि रही है। प्रा वी यादव राम टोला नरहैया के एचएम कंचन कुमारी ने कहा  हमलोग बिहार का वासी है, ये गौरव की बात है, बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। अनमोल धरोहर है। उन्होंने कहा कि गौरवशाली इतिहास को सुरक्षित रखना हमलोगों का कर्तव्य है।

आदर्श प्रा वि केवला के एचएम अमित कुमार ने कहा कि भारत देश में बिहार राज्य को अधिक महत्व दिया जाता है क्योंकि देश के कई महापुरुष जैसे अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य, समुद्रगुप्त, राजा विक्रमादित्य आदि जिनका जन्म बिहार राज्य में हुआ था। बिहार राज्य में स्थित नालंदा और विक्रमशीला विश्वविद्यालय को सबसे प्राचीन और सबसे बड़े विश्वविद्यालय के तौर पर जाना जाता है। शिक्षक नरेश कुमार निराला ने बिहार राज्य गीत मेरे भारत के कंठहार तूझे शत-शत वंदन बिहार गाया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार राज्य की मान्यता पौराणिक काल से चली आ रही है। वेद-पुराणों में उल्लेख गंगा नदी की धारा बिहार राज्य से भी बहती है। इस कारण यहां की विशेषता और बढ़ जाती है। भगवान महावीर, गौतम बुद्ध आदि ने बिहार राज्य के पावन भूमि पर अपने ज्ञान को प्राप्त किया था।

बीडीओ रीतेष कुमार सिंह भी कई विद्यालय का भ्रमण कर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस क्रम में वे प्रा वि यादव राम टोला नरहैया पहूंचे और विद्यालय प्रबंधन सहित बच्चों को शुभकामनायें देते बिहार दिवस के महत्व को बताया। इस दौरान बीडीओ बच्चों से मिले और एमडीएम, पठन पाठन सहित उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं से अवगत हुए, जिसके बाद उन्होने रसोईघर, शौचालय, पेयजल, वर्गकक्ष आदि का मुआयना किया और एचएम कंचन कुमारी की प्रशंसा करते विद्यालय का संचालन और बेहतर करने को कहा। बीडीओ श्री सिंह ने एमडीएम प्रभारी बिनोद कुमार, डीडीओ दिलीप कुमार वर्मा के साथ बैठकर एमडीएम का स्वाद भी चखा।

मौके पर बीआरसी के रंजीत कुमार, सुमन कुमार, शिक्षक गौतम मनोहर, हरेंद्र कर्ण, सहायक शिक्षक फैज अहमद, समाजसेवी पप्पू मेहता, रामटहल भगत, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्य्क्ष रामचंद्र राम, सचिव रीता देवी, रामचंद्र राम, योगेंद्र राम, वार्ड पंच  उमेश राम, दिलीप यादव, गजेंद्र यादव, वेदानंद यादव, अनमोल यादव सहित शिक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे।

इरशाद आदिल की रिपोर्ट


Spread the news