नालंदा: विभिन्न मांगों को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

 नालंदा/बिहार : जिले के तेतरावां गॉंव की महिलाओ ने जीवन, जीविका और लोकतंत्र पर बढ़ते हमले के खिलाफ, सभी के लिए स्वास्थय सुविधा हेतु हर पंचायत में सरकारी अस्पताल बनाने, सभी जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देने, स्वयं सहायता समूह का लोन माफ करने, सभी तरह के छोटे लोन की वसूली पर 31/3/2021 तक रोक लगाने, सभी परिवारों को 10kg प्रति व्यक्ति के हिसाब से अनाज देने आदि मांगो को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशिल महिला एसोसिएशन (एपवा) ग्राम कमीटी तेतरावां गाव में ही राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया और भाकपा माले ब्रांच कमीटी समर्थन किया।

एपवा ग्राम सचिव सुषमा देवी ने कहा कि कोरोना महामारी और इसके कारण हुए लॉकडाउन में पूरे समाज को अस्त व्यस्त कर दिया है। गरीब महिलाएं और छोटे रोजगार करने वाली महिलाएं भयानक आर्थिक संकट झेल रही है। ऐसे समय में जरूरी है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ को राहत दिया जाए और महिलाओ ने जो लोन लिया है उसे सरकार माफ कर दे।

ग्राम कमीटी सदस्य मंती देवी, पार्वती देवी, जयंती देवी, रीता देवी, उषा देवी, कल्पना देवी, मधु देवी, झौला देवी, रेखा देवी, मीना देवी, सुधा देवी, सरोज देवी, विमला देवी, सोना देवी आदि महिलाओं ने कहा की जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन करते रहेंगे।

प्रदर्शन में भाकपा माले ब्रांच सचिव राजनंदन राउत, ब्रांच कमीटी सदस्य विनोद यादव, किसान नेता पप्पू यादव आदि लोग शामिल थे।


Spread the news