दरभंगा : दरभंगा काँग्रेस कार्यकर्तओं ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को ज़िला कांग्रेस कार्यालय मे कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम मे कांग्रेसजनों ने शारिरिक दूरी का ख़ास खयाल रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को शक्तिशाली बनाकर  दुनिया के मानचित्र मे जोड़ा है। देश के हर नागरिकों के दिलों में वे आज भी जिंदा है।

 श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अरुण कुमार झा, मो.असलम, दिनेश गंगनानी, जयंत कुमार झा, डां. जमाल हसन, जयाउर रहमान, नवीन कुमार झा, प्रभाकर कुमार चौधरी, दयानंद पासवान, हसमत अंसारी, पंकज कुमार चौधरी, विशाल कुमार आदि कई कार्यकर्ता थे।


Spread the news