

वरीय उप संपादक
मधेपुरा/बिहार : जिले के अनुमंडल मुख्यालय के किशुनगंज पंचायत के पश्चिमी क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार पूर्वे उर्फ संजय मार्शल पर जानलेवा हमला किया गया। हमलें में पंचायत समिति सदस्य की जान बच गई। यधपि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे बेहतर ईलाज के लिए चिकित्सक ने उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है। फिलहाल उनका पूर्णिया के नीजी नर्सिंग होम में ईलाज चल रहा है।

हमला क्यों और किसने किया। यह साफ नहीं हो पाया है। वैसे हमलावर भी स्थानीय युवक बताया जा रहा है। जिसका किसी बात को लेकर अदावत होना बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना कि जानकारी उसे है। लेकिन शिकायत आवेदन नहीं मिल पाया है। घटना गुरुवार की देर संध्या कि बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पंचायत समिति सदस्य संजय मुख्यालय के गुदरी चौक के पास एक चाय दुकान पर बैठे थे। तभी वहां पर एक युवक आए और पंचायत समिति सदस्य से कुछ कहा सुनी हुई। वहीं पहले से हाथ में छुपा कर रखे दबिया से युवक ने पंचायत समिति सदस्य के पीछे भाग गर्दन वार किया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते। उससे पहले युवक वहां से भाग निकला।
