पटना : एस. रजा हाई स्कूल में छः दिवसीय अंग्रेजी महोत्सव का भव्य आयोजन

Sark International School
Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

पटना/बिहार : एस. रजा हाई स्कूल में विद्यालय के शैक्षिणक निःदेशक साकिब रजा खान के तत्वावधान में छः दिवसीय महोत्सव भव्य आयोजन किया गया। इस अंग्रेजी महोत्सव का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी वचन एवं अंग्रेजी लेखन के प्रति बच्चो में सकारात्मक विकास उत्पन्न करना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, नीलू अग्रवाल, डॉ. राजीव रंजन और डॉ. सुस्मिता उपस्थित थे। उन्होंने इस महोत्सव की प्रसंशा करते हुए कहा की अंग्रेजी की उपयोगिता दिनोदिन बढ़ती जा रही है और इसे बच्चो को विश्वासपूर्वक सीखना चाहिए। आधुनिक परिवेश में इसकी उपयोगिता आवश्यक है। 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ग: माॅन्ट – 1 से वर्ग: 12 तक के छात्र-छात्राओं ने जमकर भाग लिया। साइलेंट ऐक्ट में वर्ग: 6 से वर्ग 12 तक के बच्चो ने भाग लिया, जिनकी प्रतिभा को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। स्वास्थ्य और सफाई कार्यशाला में वर्ग माॅन्ट-1 से वर्ग 5 तक लेजेंड्स अलाइव में छात्र-छत्राओं ने भाग लेकर महापुरुषों की जीवनी प्रस्तुत की। अंग्रेजी कविता, अंग्रेजी, नाटक और स्टोरी बोर्ड इन एक्शन में अनेक छात्र-छत्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा बिखेरी। ग्रामर गार्डेन में वर्ग-7 ,और 8 के  छात्र-छत्राओं ने भाग लिया, जिसमे पेड़ पौधों के बारे में रचनात्मक दृश्य अवलोकन कराया। वर्ग.1 से वर्ग 5 के बच्चो ने S.R.H.S. का मॉडल बनाकर सबका मन मोह लिया। सामूहिक ज्ञान तथा विज्ञापन रचना भी प्रश्तुत किये गए।

विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक आतिफ रजा खान, निदेशिका, सबीहा परवीनए  शिन रजा खान, प्राचार्य समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ भी मौजूद थे। विद्यालय में हो रहे इस महोत्सव को देखकर विद्यालय के निदेशक महोदय ने कहा की आधुनिक परिवेश में अंग्रेजी का महत्व सर्वव्यापक है। इसके माध्यम से लक्ष्य निर्धारित करने का मार्ग सुनिश्चित किया जा सकता है। अतः में विद्यालय की निदेशिका ने बच्चो को प्रोत्साहित कर धन्यवाद दिया।


Spread the news
Sark International School