सिवान : दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार को एम वाई समीकरण के साथ सवर्ण वोटर का भी मिल रहा है अपार जनसमर्थन  

Sark International School
Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

पटना/सिवान/बिहार : दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी उमेश सिंह के समर्थन में तेजस्वी यादव 10,11,  और 12 अक्टूबर को जनसंपर्क अभियान चलाने दरौदा आ रहे हैं। राजद प्रत्याशी उमेश सिंह के समर्थन में आज महिलाओं का जत्था भी क्षेत्र में उतर चुका है।

 जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उमेश सिंह ने बताया कि दरौंदा की  जनता जनार्दन से मैं यह बताना चाहता हु कि आपका बेटा उमेश कुमार सिंह ताउम्र दरौंदा की ख़िदमत में पुरी सिद्दत के साथ रहेगा। जिस दरौंदा की जनता को राजनिती का शिकार किया गया है, रात के अंधेरे में तो छोड़िये दिन के उजाले में भी विकास नहीं दिखता । यहाँ के जनप्रतिनिधि सरकारी पैसे से अपनी तिजोरी भरने का काम किये। अपने व्यक्तिगत स्वार्थ , अपना पालन पोषण के लिए यहाँ की जनता के पैसों का , सरकारी फंडो का दोहन किया गया है। इन सब करतूतों का जनता इस उपचुनाव में करारा ज़बानी देगी। इन रंगा- बिल्ला को जनता जान चुकी है , सत्ता के लिए ये बहुरूपिया भी बन सकते है। दरौंदा की जनता को बेवक़ूफ़ बनना अब नामुमकिन है। दरौंदा की जनता अब अबकी बार अपने ही बेटे को ख़िदमत का मौक़ा देगी।

सामाजिक न्याय के नारे व साफ छवि के साथ चुनावी मैदान में कूदे उमेश कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह ने क्षेत्र में एक दिन व्यतीत कर जाना लोगों का मिजाय। देखें वीडियो :  

Sark International School

 दरौंदा के रण में इस बार जलेगी लालटेन सामाजिक न्याय क्षेत्र का विकास है मुख्य मुद्दा। कहा राजद प्रत्याशी उमेश सिंह ने दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार उमेश सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान क्षेत्र में जारी है। आज उन्होंने दर्जनों गांवों का दौरा किया लोगों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना तथा भरोसा दिलाया। विगत 12 वर्षों से क्षेत्र में विकास का जो काम अवरुद्ध है उसे 8 महीने में कर कर दिखाएंगे, क्षेत्र के मान सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे, सामाजिक न्याय और सामाजिक सदभाव उनका मुख्य उद्देश्य है।

 उन्होंने कहा कि मैं अपना मुकाबला किसी से नही, वे क्षेत्र के शासक नहीं सेवक बनने के लिए आए है। इंडिया में मची भगदड़ पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा इतने ही लोकप्रिय उम्मीदवार हैं तो आपस में ही फुट क्यों? वे किसी भी प्रत्याशी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते उन्हें जनता पर भरोसा है आम आदमी आम आदमी के साथ जीना मरना है चुनाव आती है चुनाव जाती है और इस बार राजद ने उन पर भरोसा जताया है तो वे जनता के बल पर चुनाव जीत कर दिखाएंगे। दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार उमेश सिंह को एम वाई समीकरण के साथ ही साथ सवर्ण वोटरै का भी अपार जनसमर्थन मिल रहा है। करसौत, पिनरथु, रामगाढा, रसूलपुर, रामसापुर  बगौरा, हरसड,  सिरसाव,  छेरहि, कोड़ारी,  धनौती  पांडेयपुर, बखरी, भागर  चैनपुर, मेंहदार, भिखपुर, हसनपुरा, सिसवन, हुसेना बंगरा, जगदीशपुर, बघौना, सहचानी मे राजद उम्मीदवार उमेश सिंह का सधन दौरा किया। जिसमें सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर उनके समर्थन करने की घोषणा की है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उमेश सिंह लोगों से एक बार मौका देने की अपील कर रहे हैं। सामाजिक न्याय के समीकरण, क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार रंगदारी विकास कार्यों में भाई भतीजावाद को समाप्त करने के नारे के साथ यह लोगों से लालटेन छाप पर बटन दबाने की भी अपील कर रहे हैं।


Spread the news
Sark International School