वैशाली : महनार में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मार, लूट लिए दो लाख, मौके पर मौत      

Sark International School
Spread the news

रिपोर्ट: मो0 नदीम रब्बानी, हाजीपुर                                                                                             

वैशाली/बिहार : वैशाली जिला के महनार थानां स्थित  गोरिगा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक धर्मेन्द्र कुमार साह को गोली मार कर हत्या मामले मे आक्रोशित लोगो ने महनार के मदन चौक को जामकर विरोध प्रदर्शन किया ।                                                   

महनार थाना क्षेत्र के मदन चौक को परिजनों  एंव प्रदशनकारियों ने जाम करते हुते वरिय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।  प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त होहल्ला कर नारे बाजी करते हुए पुलिस की गाड़ी को भी नहीं बख्शा उसे  क्षतिग्रस्त कर दीया।                                

जानकारी के अनुसार सीएसपी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक धर्मेन्द्र कुमार साह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपया निकाल कर अपने गाँव गोरिमा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र जारहे थे इसी  बीच अपराधियों ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया।

ज्ञात हो कि महनार के लिए यह कोई नई  बात नहीं है। यहाँ अक्सर घटना होती रहती है। जिस से लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है।


Spread the news
Sark International School