मधेपुरा : एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में मधेपुरा के सावंत कुमार रवि और सोनी राज का चयन

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में मधेपुरा के सावंत कुमार रवि भारतीय सैम्बो टीम  के मैनेजर बनाये गए है। वे इससे पूर्व कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम मैनेजर के रूप भाग ले चुके है।

 सैम्बो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पत्र जारी कर सावंत को एशियन चैंपियनशिप में  मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है।  वहीं मधेपुरा की सोनी राज ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में भाग लेंगी। सोनी राज का चयन दिल्ली में आयोजित ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर महिला वर्ग में सीनियर कोटि के 48 किग्रा भार वर्ग में हुआ है।

 ज्ञात हो कि सोनी राज ने सैम्बो की तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेडल जीत चुकी है। यह प्रतियोगिता 12 से 16 सितंबर 2019 तक आयोजित होगी। जिसमें 25 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सावंत एवं सोनी नोएडा पहुंंच चुके है। एशियन चैंपियनशिप में भाग लेना मधेपुरा के लिए गर्व की बात है।

इस उपलब्धि पर बिहार सैम्बो संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, विजय कुमार, अमित कुमार अंशु तथा अन्य खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।


Spread the news