दरभंगा : बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिए भाकपा माले ने चलाया अभियान

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : भाकपा(माले) के राज्यव्यापी आवाहन पर आज दरभंगा स्टेशन पर बाढ़ पीड़ित के लिए राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इनौस जिला अध्यक्ष केशरी कुमार यादव, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य मोहम्मद जमालुद्दीन ने किया।

इस मौके जिला सचिव ने बताया की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दिल्ली पटना की सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। आज तक उनके मंत्री विधायक सांसद क्षेत्र में जनता के बीच से नदारद है। अन्य विधायक भी फोटो खिंचवाने में मशगूल है। सिर्फ भाकपा(माले) विधायक बाढ़ पीड़ित के लिए 1 महीना का वेतन देने का एलान किया है। भाकपा(माले) ने पूरे बिहार में राहत कोष संग्रह अभियान चलाकर जनता के बीच राहत का वितरण करेगी।

अभियान में सूर्य नारायण शर्मा, पप्पू पासवान, शीला देवी, राजीव गिरी, हेमलाल यादव, अशोक यादव, रौशन कुमार दीपक, संतन यादव, सत्यजीत कुमार सहित कई लोग शामिल थे। यह अभियान 24 जुलाई तक चलेगा।


Spread the news