मधेपुरा : सुख-समृद्धि की कामना हेतु अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

Sark International School
Spread the news

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय अन्तर्गत वार्ड संख्या सात स्थित शिव मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ पूरे विधि-विधान के साथ शुरू किया गया। जिसमें श्रोताओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ-साथ संगीत में प्रस्तुति दे रहे है।

 वहीं सोमवार सुबह अखंड रामायण पाठ की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन किया जाएगा, अखंड रामायण पाठ के आयोजन कर्ता ने बताया कि सावन के पहले सोमवारी को लेकर रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम उत्थान व सुख-शांति एवं सावन माह में अन्य देव स्थलों के लिए जल भरकर कठिनाइयों का सामना करते हुए जलाभिषेक करने हेतू जाते हुए एवं वापसी में भक्तों के साथ कोई अप्रिय घटना ना घटित हो इसके लिए 24 घंटे का श्रीराम चरित्र मानस का अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया है। वही मौजूद श्रद्धालुओ ने अखण्ड रामायण पाठ निरंतर चलाए जाने का संकल्प लिया गया है।

ज्ञातव्य हो कि अखण्ड रामायण पाठ में रामायण का लगातार वाचन किया जाता है। इसमें विश्राम नहीं होता। विश्राम या व्यवधान होने पर पाठ को वहीं समाप्त करना पड़ता है। इसलिए दिन में कौन-कौन और कितने समय पाठ करेगा, रात को पाठ करने वाले कौन होंगे। इसकी सूची तैयार कर ली गई है।

आयोजक प्रितम मिश्रा, सुरज मिश्रा,रवि रंजन मिश्रा, शिवा मिश्रा, सुनील मिश्रा, गुड्डू मिश्रा ने समस्त ग्रामीणों व धर्मप्रेमी जनता से अखण्ड रामायण पाठ में सहयोग करने की अपील की है। 


Spread the news
Sark International School