प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह की हिट जोड़ी एक बार फिर नरसिम्हा में

Sark International School
Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत और ब्यूटी क्वीन रूपा सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी फिल्म नरसिम्हा में जलवा बिखेरने वाली है। यह रोमाटिंक युगल जोड़ी जब भी रुपहले परदे पर आती है तो गजब का धमाल मचाती है। दर्शकों का खूब इंटरटेनिंग होता है, यही धमाल एक फिर वृहत पैमाने पर होने वाला है। धमाकेदार फुल एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म नरसिम्हा की शूटिंग इन दिनों लखनऊ के विभिन्न रमणीय एवं पर्यटन स्थलों पर भव्य पैमाने पर की जा रही है। प्रमुख भूमिका में प्रिंस सिंह राजपूत का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह के साथ ही अभिनेत्री अर्शी भी नजर आने वाली हैं।

गौरतलब है कि प्रिंस और रूपा ने एक साथ पहली बार भोजपुरी फिल्म जींस वाली भौजी किया था। उसके बाद फिल्म बागी भइले सजना हमार, इंडियन विराज आदि हिट फिल्मों में उन्होंने जलवा बिखेरा है। उनकी युगलबंदी में फ़िल्म मिशन कश्मीर जल्द ही रिलीज होने वाली है।

उल्लेखनीय है कि लायलटेक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही फ़िल्म नरसिम्हा का निर्देशन सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एक्शन निर्देशक सुजीत कुमार सिंह कर रहे हैं। फ़िल्म निर्माता एम ए खान व रमेश यादव जी है। फिल्‍म नरसिम्‍हा की मेकिंग बड़े कैनवास पर कर रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि नरसिम्हा में काम करने वाले सभी टेक्नीशियन और कलाकारों का मेहनताना मेकअप करने से पहले उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है। पूरी टीम खुशी खुशी काम कर रही है तथा उच्च सुविधाओं के साथ टीम के सभी मेम्बर का स्वागत करते नज़र आये इस फ़िल्म के निर्माता एम ए खान व रमेश यादव, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह और हीरो प्रिंस सिंह राजपूत।

फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य संजय कोर्वे, महेश आचार्य, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। सह निर्देशक इमरान अली हैं। प्रोडक्शन अरशद शेख पप्पू, आलम खान कर रहे हैं। मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, रूपा सिंह, अर्शी, सुशील सिंह, अमित शुक्ला, करन पांडेय, जय सिंह, बृजेश त्रिपाठी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, नीरज शर्मा, टिंकू मिश्रा, रमजान शाह, अशोक शाह, प्रेम प्रधान, नीलम पांडेय, राजकुमार टाईगर, बाल कलाकार मास्टर अंश यादव इत्यादि हैं। 


Spread the news
Sark International School