मधेपुरा :  मधुवन पंचायत में आयोजित महायज्ञाधिवेशन की सारी तैयारी पुरी

Sark International School
Spread the news

भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार महासंघ का 57 वाँ महायज्ञाधिवेशन आज से  551 कुमारी कन्याओं के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा आज

प्रेमजीत कुशवाहा
 संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार महासंघ का 57 वाँ महायज्ञाधिवेशन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 551 कुमारी कन्याओं के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा आज सुबह निकाली जाएगी। यज्ञाधिवेशन की तैयारी को लेकर संपूर्ण गांव एकजुट होकर सारी ताकत झोंक दी है।

 भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है वहीं। दूरदराज से आए मौत की कुआं सर्कस जादूगर ड्रैगन झूला और कई प्रकार की मिठाई की दुकान मेला प्रांगण में सजाया जा रहा है। महिलाओं और पुरुष को बैठने की अलग अलग वार्केटिंग की गई है। स्वच्छ पेयजल और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है। भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार महासंघ के संस्थापक भोलानाथ किंग कर जी महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्र स्तरीय भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार महासंघ का 57 वाँ महायज्ञाधिवेशन का विधिवत उद्घाटन विधायक नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉक्टर डॉ रेणु कुमारी कुशवाहा, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉक्टर रविंद्र चरण यादव, विधायक निरंजन कुमार मेहता, जिप अध्यक्षा मंजू देवी, मुरलीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेत कमल बौआ, जिप सदस्य अमन कुमार यादव, अनिकेत कुमार मेहता, रीना जायसवाल, जिप सदस्य डिंपल देवी, समाजसेवी डॉ मनोज कुमार यादव स्थानीय मुखिया कुमुद कुमारी सरपंच भीम कुमार अभिलाषा, पंसस दिलीप कुमार मंडल, पुर्व मुखिया अनिल जायसवाल, डीएम नवदीप शुक्ला, डीडीसी मुकेश कुमार, एस पी, एसडीओ एसजेड हसन, डीएसपी सीपी यादव, थानाध्यक्ष जे के सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

महायज्ञाधिवेशन में आमंत्रित विशिष्ट प्रवाचक के रुप में आमंत्रित विशिष्ट अतिथि गण वाराणसी उत्तर प्रदेश से जगतगुरु रामानुजाचार्य आचार्य मारुती किंकर जी महाराज, जौनपुर उत्तर प्रदेश से मानस मार्तंड संत रामेश्वर आनंद जी महाराज, शंकर भक्ति आश्रम श्री धाम वृंदावन से मानस प्रभा श्रीमती कृष्णा अवस्थी जी, चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से मानस कोकिला सुश्री राजकुमारी जी पधार चुके हैं। दरभंगा जिला मधुबनी के विशिष्ट कलाकारों द्वारा 23 फरवरी से 27 फरवरी तक
प्रत्येक रात में भव्य रासलीला के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


Spread the news
Sark International School