मधेपुरा : बंदी को सफल बनाने सड़क पर उतरे महागठबंधन के सभी दल के कार्यकर्ता , सड़कों पर कम रही लोगों की आवाजाही

Sark International School
Spread the news

अमित कुमार
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : सोमवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई द्वारा प्रदेश संगठन सचिव मो इफ्तेखार गुड्डू की अध्यक्षता में दो फरवरी को पटना में पुलिस द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला के विरोध में पूरे बिहार को बंद किया गया।

 सोमवार को मधेपुरा में भी स्थानीय राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता, राजद जिलाध्यक्ष देव किशोर यादव, हम के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना, लोजद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं महागठबंधन के सभी दलों के संचालन में पूरे मधेपुरा जिला का चक्का जाम कर पूर्ण रूपेण बाजार बंद करवाया गया।

Sark International School

 

सभी नेताओं ने कहा कि दो फरवरी को शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार के तहत पूरे बिहार से एक करोड़ व्यक्तियों का हस्ताक्षर किया हुआ समर्थन ज्ञापन राज्यपाल को सौंपने के लिए पटना के जेपी गोलंबर से शिक्षा में सुधार दृढ़ निष्ठा को लेकर रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री भारत सरकार उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के सिपाही अनुशासित तरीके से राजभवन कूच कर रहे थे। इसी दौरान डाक बंगला चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा साजिश के तहत सरकारी वर्दी धारी पुलिस द्वारा रालोसपा के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके कारण नीतीश कुमार के द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ समूचे बिहार के साथ – साथ मधेपुरा को बंद किया गया है और इस बंद में हमें सभी वर्ग के लोगों का साथ मिला है। विशेष कर व्यवसाय बंधु का धन्यवाद दिया।

संविधान के साथ किया जा रहा है खिलवाड़

मौके पर उपस्थित विधायक प्रो चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संवैधानिक तरीके से विरोध जताने का सबको हक है। इस तरह की साजिश के तहत जानलेवा हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव मो इफ्तेखार गुड्डू ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा संसदीय प्रणाली की धज्जियां उड़ाई जा रही है। संविधान से खिलवाड़ किया जा रहा है। क्या यही बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि है। आने वाले समय में जनता लोकतंत्र के महापर्व में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

राजद जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव ने कहा कि हमारे गठबंधन के नेता रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को सभी जाति, वर्गों, धर्मों के भविष्य की चिंता है। इसलिए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आनेको कार्यक्रम पूर्व से ही चला रहे हैं, ताकि बद से बदतर शिक्षा में सुधार हो सके। जब तक शिक्षा का स्तर नहीं सुधरेगा, तब तक हमारे समाज का विकास नहीं होगा। हम के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना कहा कि नीतीश कुमार का दिमागी संतुलन खराब हो गया है। महागठबंधन के बढ़ते समर्थन को देख सरकार घबरा गई।

महागठबंधन के सभी दल रहे उपस्थित

मौके पर रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय मेहता, जिला सचिव श्याम यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इश्तियाक आलम, महिला जिलाध्यक्ष गुलाब देवी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, नगर अध्यक्ष संदीप प्रकाश, प्रखंड अध्यक्ष शंकरपुर राजेंद्र मेहता, सिंहेश्वर पवन महतो, राजेश यादव, औरंगजेब खान, मो आसिफ सोनू, छात्र जिलाध्यक्ष उज्जवल यादव, युवा जिला अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मनीष कुमार मिंटू, गणेश कुमार गोलू, राजद के प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव, अभिनंदन यादव, अमेश कुमार, प्रकाश कुमार पिंटू, मनोज यादव, अमरेंद्र यादव, रघुवंश मणि, रमेश रोशन, मनोज यादव, विनय कुमार, संजय भारती, गणेश यादव, शिवम कुमार, मुन्ना जी, नेपोलियन, नीतीश कुमार, हम के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव, युवा अध्यक्ष शिवकुमार राम, संतोष राम, अरविंद गोपी, चंदन ऋषिदेव, राजकुमार ऋषिदेव, सुरेंद्र सरदार, अमेश शर्मा, अनिल यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रो फुलेंद्र यादव, अनिल यादव, उपाध्यक्ष दिनेश ऋषिदेव, विकास यादव, दिलखुश यादव, शशि भूषण यादव, वकील कुमार यादव, कुंदन, अभिमन्यु, इंदल दास, सुरेश यादव सहित अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहर के विभिन्न चौक चौराहे रहे जाम, वाहन की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे ट्रक के शीशे पर लगा महागठबंधन का पोस्टर, हुआ प्रदर्शन

सुबह सात बजे से ही जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ता पहुंचने लगे। जिला मुख्यालय की कॉलेज चौक, पश्चिमी बाईपास रोड, बस स्टैंड, कर्पूरी चौक के समीप यातायात को भी बाधित किया गया। शहर की सड़कों पर ट्रक, ट्रैक्टर, टेंपो व बांस से बेरिकेटिंग कर शहर के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही बाधित कर दी गयी। बंद को सफल बनाने लिए छात्र नेताओं एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण समर्थन दिया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकाल दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की। इसके अलावा कार्यकर्ताओं का जत्था बना पैदल घूम- घूम कर भी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से बंद में साथ देने की अपील की।

वहीँ सुबह से ही सड़क जाम रहने की वजह से दूर दराज से आये ग्रामीण परेशान रहे। सड़कों पर बंद समर्थकों के विरोध की वजह से साइकिल सवार भी आगे नहीं बढ़ रहे थे। बंद समर्थकों द्वारा सावरी गाड़ियों को रोक दिये जाने से लोग सर पर बोरा और कंधे पर बैग लटका कर इधर उधर भटकते रहे। जाम के कारण स्कूली बच्चों को भी काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। जाम में स्कूली बस को भी आगे जाने नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से स्कूली बच्चें भी पैदल ही स्कूल की तरफ जाते दिखे। कई जगहों पर अभिभावक बच्चों को वापस घर लेकर लौट गये।

सड़कों पर कम रही लोगों की आवाजाही

जिला मुख्यालय की सभी सड़कों को बंद कर दिया गया था। सड़कों पर ट्रक लगे थे। किनारे से इतनी भी नहीं जगह बची थी कि साइकिल गुजर सके। शहर के कॉलेज चौक पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक, पाइप लदे ट्रैक्टर, बोलेरो आदि लगा कर सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया। बस स्टैंड चौक पर भी ट्रक, ट्रैक्टर लगा कर जाम कर दिया गया। कर्पुरी चौक पर महागठबंधन के समर्थकों एवं रसोईया संघ ने ट्रक, ट्रैक्टर, ऑटो लगा कर रोड को जाम कर दिया था।सड़कों पर लोगों की कम ही आवाजाही थी।

मरीजों को हुई परेशानी

महागठबंधन एवं रसोईया संघ के बिहार बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया। हालांकि बंद के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिया जा रहा था, लेकिन दूसरे निजी वाहनों पर अस्पताल आने वाले मरीजों को कई जगहों पर रोक दिया गया। कॉलेज चौक पर कार्यकर्ता जमा हो रहे थे।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं में छात्र की संख्या ज्यादा थी। बीच – बीच में राज्य सरकार के नीति के विरोध में नारेबाजी भी हो रही थी। रह – रह कर नीतीश कुमार मुर्दाबादके नारे गूंज उठते थे। घंटों तक यहां जम कर प्रदर्शन किया गया। वहीं महागठबंधन के दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता, राजद जिलाध्यक्ष देव किशोर यादव, हम के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना, लोजद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव आदि कॉलेज चौक पहुंच कर जम कर नारेबाजी की। यहां पंद्रह मिनट रूक कर काफिला बाजार की ओर निकल पड़ा। शहर के कर्पूरी चौक को केंद्र बना कर सभी नेता जमा होने लगे। यहां ठेला पर स्पीकर लगा था। माइक लगा कर नेता जनता को संबोधित कर रहे थे। चौक पूरी तरह जाम था। पुलिस गश्ती दल और कमांडो दस्ता यहां मुस्तैद थे। सुबह से ही पुलिस दल शहर में हर जगह गश्ती लगाते रहे।

स्नातक प्रथम खंड के परीक्षार्थी को हुई परेशानी

बिहार बंदी को लेकर मधेपुरा सभी चौक चौराहे जाम होने के कारण भूपेंद्र नारायण विवि में चल रही स्नातक प्रथम खंड के परीक्षार्थियों परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि छात्र नेताओं के द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखने के बाद पास होने दिया जा रहा था।


Spread the news
Sark International School