मधेपुरा :   ह्रदय गति रुकने से  लोजपा पंचायत अध्यक्ष का निधन, इलाक़े में शोक की लहर

Spread the news

मो. नौशाद आलम
संवाददाता
चौसा, मधेपुरा

चौसा/मधेपुरा/बिहार : जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत पंचायत अरजपुर पश्चिमी वार्ड नंबर 10 निवासी व लोक जनशक्ति पार्टी के पंचायत अध्यक्ष रामवृक्ष पासवान का आज 8:15 बजे सुबह हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते हीँ  प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी के चौसा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मनौवर हुसैन उनके घर पहुंचकर शोककुल परिवार को संतावना दिया एवं दिवंगत पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

वहीँ लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, प्रखंड सचिव सुगन पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, दलित सेना के प्रखंड संयोजक जीवन शर्मा, दलित सेना के सक्रिय सदस्य शोभा कांत पासवान, लौवालागन के पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान आलम आदि ने भी दिवंगत पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित कर शोक जताया ।

इस मौके पर लोजपा नेता सदानंद सिंह, इंदु भूषण पासवान, दीपक पासवान, सुधीर राम, मनोज सिंह, अभिमन्यु पासवान, देव शरण पासवान, राजकुमार पासवान, गुरुचरण पासवान, गुरु चरण यादव, चौसा पूर्वी के सरपंच प्रतिनिधि सतीश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया।


Spread the news