दरभंगा : राष्ट्रीय नेतृत्व का जादू या त्रिभुवन कुमार का कुशल नेतृत्व, वजह कुछ भी हो युवाओं ने आज ली NSUI की सदस्यता

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : अभी हाल ही में तीन राज्यों में हुई काँग्रेस की जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को जा रहा है। अब इसी नतीजो का असर माना जाए या NSUI के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार का कुशल नेतृत्व वजह कुछ भी हो आज युवाओं ने NSUI की बड़ी संख्या में सदस्यता ली।

प्राप्त सूचना अनुसार आज बिहार प्रदेश काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बाबू श्याम सुंदर सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद के समक्ष दरभंगा ज़िला काँग्रेस कार्यालय में NSUI के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में SFI के जिलाध्यक्ष अनिकेत कुमार, वीरेन्द्र कुमार, आफताब बिहारी, इकरामुल हक, शौरव कुमार पासवान, सुमन कुमार, विवेक कुमार, सुमन सिंह सहित दर्जनों साथियों ने दरभंगा NSUI में आस्था व्यक्त करते हुऐ सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करवाने में प्रभारी जीशान खान, नवीन कुमार झा, अजय कुमार यादव, कुणाल कुमार झा, विवेक कुमार यादव, राहुल कुमार सिंह, आफताब बिहारी, दीपक कुमार दिपांशु सहित दर्जनों NSUI के पदाधिकारियों मौजूद थे।


Spread the news