दरभंगा : हड़ताल पर हड़ताल, माँगे पूरी नही हुई तो अब कार्यपालक सहायक भी जा सकते है हड़ताल पर

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : सरकार मस्त कर्मी पस्त, कुछ ऐसा ही नज़ारा इन दिनों दरभंगा सहित पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, आशा ममता कार्यकर्ता आदि जो पहले से हड़ताल में है लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। अब एक और कर्मियों के हड़ताल में जाने की संभावना बन रही है। आज बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई दरभंगा की विशेष बैठक धरना स्थल प्रांगण में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक मैं सभी कार्यपालक सहायक ने सरकार के प्रति काफी आक्रोशित देखें गए। कार्यपालक सहायक अपनी मुख्य मांग को लेकर विगत 26 मार्च 2018 से 2 अप्रैल 2018 तक हड़ताल किया था जिसके फलस्वरूप प्रधान सचिव के आश्वासन के उपरांत हड़ताल की समाप्ति की गई थी। लेकिन लगभग 8 महीने बाद भी अभी तक इन मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे सभी कार्यपालक सहायक में काफी आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सरकार को पत्र के माध्यम से यह सूचना दे दिया गया है की अगर 15 दिनों के अंदर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो कार्यपालक सहायक 26 दिसंबर 2018 से आंदोलन शुरू कर देंगे। इस बीच सभी सरकारी कार्यालय पूर्णता ठप रहेगा, सभी जन कल्याणकारी योजना का कार्य बाधित रहेगा जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बैठक में संबोधन करते हुए उक्त बातें कही।

इस बैठक में जिला सचिव अजय, अनिल, कैश अहमद, रंगनाथ झा, अमरनाथ कारक आदि कई कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।


Spread the news