प्रवेशलाल यादव के जन्मदिन का तोहफा घूँघट में घोटाला फुल मूवी रिलीज हुई यू ट्यूब पर

Spread the news

अनुप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

भोजपुरी सिनेमा के लाडले सिनेस्टार प्रवेशलाल यादव के जन्मदिन के शुभ दिन पर जहाँ उन्हें जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा हुआ है, वहीं जन्मदिन का तोहफा के रूप में उनकी फ़िल्म घूँघट में घोटाला फुल मूवी निरहुआ एंटरटेनमेंट की म्यूजिक कंपनी से यू ट्यूब पर रिलीज की गई है। जो उनके फैन्स और चाहने वालों के लिए रिटर्न गिफ्ट स्वरूप है। प्रवेशलाल यादव ने सभी बधाई व शुभकामना देने वालों को शुक्रिया अदा करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
गौरतलब है कि फ़िल्म घूंघट में घोटाला एक हास्य हॉरर थ्रिलर, कॉमेडी फिल्म है। जिसे सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए निर्मित किया गया है। घूंघट में घोटाला की बात की जाय तो गांव के एक ऐसे युवक की कहानी है, जो रोमांस के ख्वाब में डूबा रहता है। उसे प्रेमिका भी मिलती है, लेकिन उसकी शादी कहीं और हो जाती है। इसके बाद शुरू होती है जद्दोजहद, जो कि दर्शकों के काफी रोमांचक है।
उल्लेखनीय है कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्रा.लि. प्रस्तुत फिल्‍म घूंघट में घोटाला के निर्माता जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ हैं। लेखक व निर्देशक मंजूल ठाकुर हैं। संगीतकार मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह हैं। फ़िल्म की पटकथा मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने जबकि संवाद अरविंद तिवारी ने लिखा है। मुख्य भूमिका में प्रवेश लाल यादव, मणि भट्टाचार्य, ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय आदि हैं।

पूरी फ़िल्म देखने के लिए कृपया यह लिंक ओपन करें
https://youtu.be/vQGvm5wRh9U


Spread the news