दरभंगा : दो दिसंबर को होगी भाजपा महिला मोर्चा का प्रमंडलीय सम्मेलन, जुटेंगे पार्टी के दिग्गज नेतागण

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : आगामी 02 दिसंबर को भाजपा महिला मोर्चा दरभंगा द्वारा मेडिकल मैदान मे आहुत बुथ स्तरीय प्रमंडलीय सम्मेलन के निमित्त आज बेता चौक स्थित होटल मे पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा धर्मशीला गुप्ता ने कहा की आगामी 02 दिसंबर को प्रमंडलीय सम्मेलन मे केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह एँव स्थानीय विधायक व विधान पार्षद भाग लेंगे। यह प्रमंडलीय सम्मेलन दरभंगा मे पहली बार आयोजित हो रहा है।

इस सम्मेलन मे दस हजार महिलाएं शामिल होंगी। पार्टी की पदाधिकारी व मतदाता बहनें इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडो मे जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस सम्मेलन को ले कर महिलाओं मे काफी उत्साह है। इस सम्मेलन मे महिलाएं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे केन्द्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव मे पार्टी को और अधिक सफलता मिले।

पत्रकार वार्ता मे महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना झा, जिला महामंत्री संगीता साह, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, कौशल्या मंडल उपस्थित थे।


Spread the news
Sark International School