मधेपुरा : रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऊंच-नीच मानसिकता विरोध दिवस मनाया गया

Spread the news

अमित कुमार
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : बुधवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी मधेपुरा जिला इकाई द्वारा महात्मा ज्योति राव फूले के पुण्यतिथि पर मधेपुरा कॉलेज चौक पर महात्मा ज्योतिराव फुले चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित रालोसपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को नीच कहे जाने पर पार्टी के द्वारा पूरे ऊंच नीच मानसिकता विरोध दिवस मनाया गया। साथ ही कहा कि महात्मा फुले साहब सामाजिक न्याय के मसीहा एवं शिक्षा के अग्रदूत थे। जिन्होंने शिक्षा सुधार के लिए अनेक महत्वपूर्ण आंदोलन शिक्षा प्रति जागरूक किया। इसी पुण्यतिथि शिक्षा सुधार जन जन का अधिकार के तहत पार्टी के द्वारा राज्य के समक्ष 25 सूत्री मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता ने कहा कि जो राज्य के मालिक हैं उनके द्वारा इतना अशोभनीय शब्द का प्रयोग किया गया, जो कि भारत सरकार के मंत्री हैं उनके प्रति कहा गया वह काफी निंदनीय है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा ने कहा शिक्षा सुधार जन जन का अधिकार के तहत सभी प्रखंड एवं पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।

मौके पर प्रदेश संगठन सचिव मो इफ्तेखार गुड्डू ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री को नीच कहे जाने पर काफी निंदा की है, और उन्होंने कहा सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री यह बात वापस ले। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई द्वारा शिक्षा सुधार के तहत हस्ताक्षर अभियान सभी प्रखंडों में एवं पंचायतों में चलाया जाए। क्योंकि हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा शिक्षा सुधार कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। जब तक पूरे बिहार में शिक्षा की स्थिति ठीक नहीं होती है पार्टी बैठने वाली नहीं है, जब तक शिक्षा के स्तर को ठीक नहीं किया जा सकेगा तब तक शोषित, अतिपिछड़ा, महादलित, अल्पसंख्यक वर्ग का विकास नहीं होगा। शिक्षा के कमी के कारण हम लोग देश के दिशा एवं दशा के बारे में नहीं जानते हैं। न्यायपालिका और कार्यपालिका की स्थिति काफी दयनीय है, जिसके तहत हल्लाबोल दरवाजा खोल कार्यक्रम पूरे बिहार में उपेंद्र कुशवाहा द्वारा चलाया जा रहा है, ताकि गरीब, शोषित सभी वर्गों के शिक्षित लोगों का न्यायपालिका जजों की नियुक्ति में हो। जज का बेटा ही जज क्यों बनेगा, यह कॉलेजियम व्यवस्था को खत्म करने के लिए भी आंदोलन जारी है। विवि अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा एवं नगर अध्यक्ष संदीप प्रकाश उर्फ गोपाल ने कहा कि महात्मा फुले के पद चिन्हों पर सभी लोगों को अनुकरण करना चाहिए।

 मौके पर महादलित जिला अध्यक्ष योज्ञानंद भारती, महिला अध्यक्ष गुलाब देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इश्तियाक आलम, जिला महासचिव श्यामाकांत यादव, प्रखंड अध्यक्ष सिंघेश्वर पवन महतो, शंकरपुर राजेश यादव, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मेहता, प्रदेश सचिव कमलेश्वरी मुखिया, दीप नारायण राम, बिजल ऋषि देव, वार्ड सदस्य फूदो सादा पंच, धुरखेल सादा, मीना देवी, रंजू देवी, गौतम राजभर, चंद्र ऋषिदेव, मुंदन राजभर, रोहित यादव, गौरव चौधरी, अभिनव आनंद, बन्टी यादव मौके पर उपस्थित थे।


Spread the news