मधेपुरा : बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ, घैलाढ़ प्रखंड इकाई ने की बैठक

Sark International School
Spread the news

सुभाष कुमार
संवाददाता
घैलाढ़, मधेपुरा

घैलाढ़/मधेपुरा/बिहार : बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ घैलाढ़ प्रखंड इकाई की बैठक श्री दुर्गा मध्य विद्यालय में रविवार को हुई। संघ की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर कुमार ने जीविका दीदीओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका दीदियों के साथ सरकार दोहरी नीति अपना लिया है। जीविका दीदियों को अपने हक के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष अब जारी रहेगी, जब तक सरकार जीविका दीदियों को सम्मानजनक मानदेय के साथ उनकी सेवा को नियमित नहीं करती। उन्होंने कहा की अपनी हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करना सभी का अधिकार है। सभी जीविका दीदी सफलता मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आधी आबादी को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के द्वारा सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजना में निष्ठा और ईमानदारी से अपना फर्ज  समझकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बुक कीपर, सीएम, और भी आर पी का मानदेय तीन साल से नहीं मिला है।

उन्होंने जीविका दीदियों से अपील करते हुए 27 नवम्बर को आयोजित पटना की रैली में जाने की अपील किया।

 मौके पर प्रखंड संयोजक वकील कुमार, सचिव रामकुमार, उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, कोषाध्यक्ष भुलेंद्र मुखिया, मनोज कुमार, महामंत्री अभिषेक कुमार, संजय कुमार, गायत्री देवी, पुनिता देवी, बन्दना कुमारी, सिकेन्द्र राम आदि जीविका दीदी मौजूद थे।


Spread the news
Sark International School