
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा
मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : गुरुवार की शाम मुरलीगंज के जोरगामा पंचायत में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत ब्रजपात की जद में आने से मौके पर ही हो गई।
जानकारी अनुसार आज शाम चार बजे मृतक शंभू मोदी अपने घर से बाहर भैंस चरा रहा था, उसी दौरान आसमानी बिजली उसके पास गिरी और उसके जद में आते ही शंभू मोदी की मौत मौके पर ही हो गई। शंभू मोदी के आकस्मिक मौत से परिवार वालों में मातमी सन्नाटा छा गया है। वहीं आस पास का माहौल गमगीन हो गया है। दूसरी तरफ बज्रपात से हो रही मौत से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम है।
वीडियो यहाँ देखें :
https://youtu.be/jxA6YG-UVrg