वैशाली : सघन चेकिंग अभियान चलाने से लोगों में हड़कंप

Spread the news

वैशाली से मो0 नदीम रब्बानी की रिपोर्ट                                    

वैशाली/बिहार :  चंद्रगुप्त कुमार को गोरौल थाने में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्त किए जाने से राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोड़दार स्वागत किया है। 2009 बैच के श्री कुमार ने अपनी कार्यशैली से लोगों का विश्वास जीता है। उनकी प्रतिनियुक्ति से क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर लोग आश्वस्त दिख रहे हैं।

     बताते चलें कि चंद्रगुप्त कुमार को गोरौल थाने में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्त किए जाने से राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लोगों ने जोड़दार स्वागत किया है। बीती रात श्री कुमार ने पद स्थापित होते ही  गोरौल, हरिहर चौक, सोन्धों अंधारीगाछी सहित कई स्थानों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया। जिस अभियान में खासकर दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा है। कुछ दो पहिया वाहन चालकों ने तो पुलिस को देखते ही अपनी दिशा परिवर्तन कर लेते हैं। चेकिंग अभियान में दो पहिया वाहन पर तीन व्यक्ति सवार, विना हैलमेट, गाड़ी के कागजात एवं गाड़ी एवं बाँडी सर्च किया गया। कम उम्र के बाईक चालक को दंढ़ के रूप में कान पकड़कर उठक बैठक कराते हुए मुर्गा बनाकर आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए छोड़ दिया गया। साथ ही ताड़ी के दुकानदारों से ताड़ी फेकवाते हुए, ताड़ी दुकान भी बंद कराया।
 इस दौरान कई जुआ के अड्डे पर भी धावा बोला है. इसे लेकर और उपद्रवियों में हरकंप मचा है।


Spread the news