

संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखंड के दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ने संगठन का विस्तार किया है। विस्तारित संगठन में रहटा फनहन गांव के हेमंत कुमार को युवा मोर्चा, भवानंदपुर के रिया देवी को महिला मोर्चा, रहटा गांव के मोहम्मद वाहिद को अल्पसंख्यक मोर्चा, शाहजादपुर डेढाना गांव के परमेश्वर शर्मा को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, जैतेली संथाल टोला के रामलाल मांझी को अनुसूचित जनजाति, गोपालपुर के धर्मदेव मंडल को पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष बनाया गया है।
