
नालंदा ब्यूरो
बिहार
नालंदा/बिहार: जिले के राजगीर विश्व शांति स्तूप के स्थापना के 50 वें वर्षगांठ समारोह का आयोजन 25 अक्टूबर को होगा। इस आयोजन में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी भाग लेंगे।
आयोजन की तैयारी के सिलसिले में आज प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने आर आई सी सी राजगीर में बैठक की। उन्होंने तैयारी के संबंध में एक-एक कर आयोजन संबंधित विभिन्न कार्यों के बारे में बारीकी से जानकारी ली तथा जरूरी दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजगीर को पूरे नगर क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क के किनारे किसी भी तरह का कचड़ा नहीं दिखना चाहिए। इसके लिए नगर पंचायत विशेष रूप से सफाई अभियान चलाए।
