नालंदा : 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार शरीफ नगर निगम के सफाई कर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Spread the news

मो0 मुर्शीद आलम
ब्यूरो, नालंदा

नालंदा/बिहार: बिहारशरीफ नगर निगम सफाई कर्मियों द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिसको लेकर शहर में सफाई पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

इस हड़ताल में निगम के 46 वार्ड के 580 सफाई कर्मी कार्यरत है। इस हड़ताल का नेतृत्व लोकल बॉडीज एंप्लाइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों द्वारा 5 सितंबर से अनिश्चित हड़ताल शुरू कर दिया है।

मुख्य मांगों में न्यूनतम मजदूरी 18 हजार मासिक वेतन लागू करने, सभी गरीब भूमिहीनों को आवास के लिए 5- 5 डिसमिल जमीन देने एवं सभी निकाय कर्मचारियों को स्थाई करने के अलावा अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया गया है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है । शहर में हड़ताल को लेकर सफाई व्यवस्था का स्थिति खराब होगा ।

मालूम हो कि हड़ताल के कारण सभी सफाई कर्मी बिहार शरीफ नगर निगम के मुख्य द्वार पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाएगा। इस हड़ताल की घोषणा पूर्व में ही की गई थी लेकिन सरकार के द्वारा किसी तरह की पहल कदमी नहीं लेने से अनिश्चित काल पर सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।


Spread the news