मधेपुरा : मुरलीगंज में उल्लासपूर्ण माहौल में तिरंगे को दी गई सलामी

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

स्वतंत्रता दिवस पर रेबेल ब्रदर्स ग्रुप ने निकाली 171 फीट का तिरंगा यात्रा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : प्रखंड और नगर क्षेत्र में गुरूवार को 73 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर सरकारी कार्यालय, विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा उल्लासपूर्ण माहौल में तिरंगे को सलामी दी गई।

प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखिया के द्वारा झंडोतोलन किया गया है। ब्लाॅक में प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार साह, नगर पंचायत में मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ, थाना में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, बीएल हाई स्कूल में डाॅ रूद्रधर झा नवल, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, व्यापार मंडल में अध्यक्ष राजीव कुमार बबलु, चेम्बर में अध्यक्ष ब्रह्मानंद जयसवाल, मरवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष सुरज पंसारी, केपी काॅलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रो राजीव मल्लिक, पत्रकार संघ में विनोद कुमार राजा बाबू ने झंडोतोलन किया। पूरे दिन स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन को लेकर शहर में काफी चहल पहल बना रहा। विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए थे।

वहीं स्वतंत्रता दिवस पर रेबेल ब्रदर्स ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने केपी प्रांगण से गाजे बाजे के साथ 171 फीट का तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने राष्ट्रीय गान और विभिन्न तरह के राष्ट्रभक्ति नारे लगाते नजर आए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना के पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल साथ चल रहे थे। तिरंगा यात्रा केपी काॅलेज प्रांगण से निकल कर शहर के मार्गों से होते हुए पुनः काॅलेज पहुंचे। रेबेल ब्रदर्स ग्रुप के संयोजक भास्कर यादव के नेतृत्व में युवाओं ने तिरंगा यात्रा को शांति पूर्ण सफल बनाने में अहम योगदान दिया।


Spread the news