दरभंगा : जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत में लापरवाही को लेकर दो शिक्षक को किया निलंबित

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एस एम बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा और पर्यवेक्षण लगातार करते रहने का नतीजा है कि उन्होंने बाढ़ आपदा राहत एवं बचाव कार्य में लापरवाही बरतने पर जिले के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इसमें मध्य विद्यालय मोतीपुर एवं मध्य विद्यालय अंदौली के प्रधानाचार्य शामिल है।

अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार अलीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय मोतीपुर के शिक्षक राज किरण मिश्र और मध्य विद्यालय, अंदौली के शिक्षक ज्ञानचन्द्र राम को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि दरभंगा जिला के 06 अंचलों में बाढ़ आ जाने के चलते प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को निकट के सरकारी विद्यालयों में ठहराया गया है। बाढ़ पीड़ितों के भोजनादि की व्यवस्था उक्त विद्यालयों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से की गई है। सामुदायिक रसोई के संचालन की जवाबदेही उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी गई है।                           जिलाधिकारी द्वारा चेतावनी जारी किया गया है कि बाढ़ आपदा राहत कार्य में किसी भी स्तर पर थोड़ी सी भी लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने निदेश दिया है कि बाढ़ प्रभावित अंचलों के सभी विद्यालय खुले रखें और उसमें सामुदायिक रसोई संचालित की जाये।


Spread the news