दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्रो में।आया बाढ़ तो शहरी क्षेत्रो के लोगो मे दिख रहा भय

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : बाढ़ पूर्व तैयारी की बैठक पर बैठक होती रही, मंत्री जी भी आये और गए लेकिन स्थिति यह है कि कही बाढ़ की तबाही शुरू है तो कही उसका भय या दहशत कह लीजिए।

किलाघाट स्थित चंद्रधारी मिथिला महाविद्यालय के पास शहरी सुरक्षा तटबंध में आई दरार को लेकर आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अशोक कुमार ठाकुर एवं जुनियर इंजीनियर अरुण कुमार सहित अन्य कई पदाधिकारी अपनी मौजूदगी में युद्ध स्तर पर बांध के मरम्मति का कार्य करा रहे हैं। साथ ही साथ दरभंगा नगर निगम की ओर से भी कार्य में मदद ली जा रही है। जिसमें जेसीबी मशीन सहित अन्य सहायता ली जा रही है। कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का दावा किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता आपदा विभाग अशोक कुमार ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। बांध सुरक्षित है मरम्मति का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अफवाहों से बचे। लोगों की बातें फैलने से भी स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है।

कार्यपालक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया पानी की रफ्तार शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक 2 से 3 फीट पानी बागमती नदी में बढ़ी है। ये संभावना है कि पानी मे बढ़ोतरी और अधिक हो सकता है।


Spread the news
Sark International School