चौसा/मधेपुरा/बिहार : जिला के चौसा थाना क्षेत्र के चौसा बस स्टैंड स्थित एच पी गैस एजेंसी के ऑनर सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ़ विदुर जी, जो चौसा के बहुत बड़े व्यवसाय हैं, उनकी दुकान सह आवास पर बीती रात दो बाइक सवार नकाबपोश अज्ञात अपराधी दुकान पर लगे साइन बोर्ड पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गया। बताया जाता है कि बीती रात करीब साढ़े 12 बजे मोटर साइकिल पर सवार होकर दो नकाबपोश अज्ञात अपराधी उनकी दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दुकान की बोर्ड पर लगातार सात फाइरिंग कर मौके से फरार हो गए, और जिस जगह पर इस घटना को अंजाम दिया गया है वहाँ महज पचास मीटर की दूरी पर ही चौसा थाना है, बावजूद इसके बेखौफ होकर अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया और घटना के बाद बड़ी आसानी से दोनों अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर निकल गए।
सुबह होने पर गैस एजेंसी के ऑनर सत्यप्रकाश गुप्ता जब घर से बाहर निकले तब उनको घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर चौसा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर तहकीकात में जुट गई। इधर घटना से स्थानीय व्यवसायी सहित आम लोगों में दहशत के साथ साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है, स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस की रात्री गश्ती कहाँ होती है कि अपराधी आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं वो भी थाने से महज कुछ ही दूरी पर ?

बताया जाता है की हर दिन के भांति बीते संध्या सारा काम काज निपटा कर वर्कर दुकान बंद कर चले गए, गैस एजेंसी के ऑनर सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया की प्रत्येक दिन रूटीन के अनुसार मॉर्निग वाक के लिए घर से निकले तो मेरी दुकान के ऊपर लगे साइन बोर्ड के कुछ चिपके हुए लेटर निचे बिखरे परे थे और बोर्ड पर कई जगह सुराख थे, मुझे लगा ये गोली चलने के निशान है फिर सड़क पर नजर दौराया तो कुछ खोखे जमीन पर पड़े नजर आए। उन्होंने बताया कि रात में गोली चलने की आवाज आई थी लेकिन हम लोगों ने सोचा की आज इण्डिया पाकिस्तान का मैच था और इंडिया ने जीत दर्ज किया है तो इसी वजह से लोग खुशी में आतिशबाजी कर रहे हैं, लेकिन सुबह माजरा कुछ और था, मेरी दुकान के पास लगे सी सी कैमरे को खांगला गया तो उस में दो अपराध कर्मी एक मोटर साईकिल से आए और फायरिंग कर के चले गए।
उन्होंने बताया कि मेरी दुकान और आवासीय मकान एक ही जगह है, आगे दुकान है और पीछे आवासीय मकान है और यहाँ से महज 50 मीटर की दुरी पर ही चौसा थाना है लेकिन अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा, ऐसे में हम जैसे व्यवसायी की जान माल की सुरक्षा खतरे में नजर आ रहा है, आस पास के व्यवसायी में भी दहशत का माहौल है।

बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दिया है, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, सूचना मिलते ही हमने घटना स्थल का खुदसे निरीक्षण कर आवश्यक सावधानी बररते हुए घटनास्थल को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच और सी सी टी वी फुटेज के अवलोकन से यह प्रतीत होता है कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, तकनीकी सेल और पुलिस टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान की कारवाई की जा रही है, जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरिफ़ आलम की रिपोर्ट

