By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Republican Times
Ad imageAd image
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Font ResizerAa
The Republican TimesThe Republican Times
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Top Stories

Explore the latest updated news!

 मीरगंज में सड़क निर्माण कार्य ठप, संवेदक की लापरवाही से लोग परेशान

चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ्य अर्पित

 मधेपुरा : जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की नहीं है आवश्यकता

Stay Connected

Find us on socials
28.3kFollowersLike
294FollowersFollow
548FollowersFollow
13.7kSubscribersSubscribe
Follow US
Latest News

प्री सबमिशन एवं सबमिशन में रिफ्रेशमेंट व लंच के नाम पर शोषण पर कुलाधिपति और कुलपति को पत्र  

TRT Desk
Last updated: 4 February, 2026 6:54 pm
By TRT Desk
275 Views
Share
4 Min Read
SHARE

मधेपुरा/बिहार( प्रेस विज्ञप्ति) : भूपेंद्र नारायण विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल अथवा छात्र छात्राओं को वर्ग से जोड़ने के लिए भले ही सजगता न दिखाई जाती हो लेकिन चाय, नाश्ता, खानपान के लिए जरूर दवाब बनाया जाता है, खास कर पीएचडी से जुड़े प्री सबमिशन, सबमिशन में रिफ्रेशमेंट और लंच के नाम पर शोधार्थियों का खूब शोषण होता है।

उक्त मामले में पूर्व एआईएसएफ राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कुलाधिपति, कुलपति सहित डीएसडब्ल्यू, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिख कहा है कि विश्वविद्यालय अंतर्गत अधिकांश विभागों में पीएचडी के क्रम में प्री सबमीशन और सबमीशन में रिफ्रेशमेंट और भोजन की व्यापक व्यवस्था शोधार्थियों से करवाने की चर्चा से विश्वविद्यालय परिसर की गरिमा कलंकित नहीं हो रही है बल्कि यह दुखद, चिंतनीय एवं शर्मनाक परम्परा है।

ऐसी परंपरा से शोधार्थी आर्थिक और मानसिक रूप से जाता है टूट

लिखे पत्र में डॉक्टर राठौर ने लिखा है कि एक ओर जहां शोधार्थी शोध के क्रम में आर्थिक, मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका होता है, वैसे में रिफ्रेशमेंट और भोजन के नाम पर यह दबाव शोधार्थी का मानसिक और आर्थिक शोषण का द्योतक है। ज्ञातव्य हो कि शोधार्थियों को नाश्ते के नाम पर लाखों रुपए वेतन पाने वाले प्राध्यापकों द्वारा जहां 25 से 100 पैकेट नाश्ता तक की व्यवस्था करवाई जाती है वहीं भोजन के नाम पर 15 से 30 प्लेटों की व्यवस्था करनी पड़ती है।

भोजन में अक्सर मछ्ली, चिकन, मटन फ्राई संग भोजन की होती है मांग

डॉक्टर हर्ष वर्धन ने पत्र में शिकायत की है कि कई शोधार्थियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सर्वाधिक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह भी है कि इसमें प्रायः खास रेस्टोरेंट तक का खाना अनिवार्य कर दिया जाता है। खाने के नाम पर अधिकांश अवसरों पर मछली, चिकन और मटन फ्राई संग लजीज भोजन की एक साथ व्यवस्था करनी पड़ती है। चाय, पानी, कोल्ड्रिंक्स आदि की चर्चा ही क्या करनी। अक्सर इसमें शोधार्थी को 20000 से 35000 (बीस से पैंतीस हजार) तक का अतिरिक्त खर्च आ जाता है जिसमें कई शोधार्थी कर्ज तक लेकर एडजेस्ट करते हैं। यह किसी भी स्तर पर शोभनीय नहीं है बल्कि पूरी तरह शिक्षक के आचरण के विपरीत है। कई बार शोधार्थियों के द्वारा असमर्थता दर्शाने पर उसे हिदायत तक दे दी जाती है कि यह परम्परा है करना ही होगा।

रिफ्रेशमेंट और लंच के नाम पर शोधार्थियों के शोषण पर सख्ती से रोक की मांग

लिखे पत्र में राठौर ने कुलपति सहित सभी वरीय पदाधिकारियों से मांग किया है कि अपने स्तर से अविलंब ऐसे घृणित कृत्य पर रोक लगाते हुए ऐसे अवसरों पर जरूरी होने पर विभाग द्वारा चाय, पानी और बिस्किट की व्यवस्था हो जो व्यवहारिक भी प्रतीत होती है क्योंकि शोधार्थियों से सबमिशन फीस में इन चीजों से जुड़ी भी राशि ली जाती है। पूर्व छात्रनेता डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने साफ शब्दों में कहा कि यह शिक्षकों के आचरण के खिलाफ है इसपर अविलंब रोक लगानी चाहिए जिससे शोधार्थियों का रिफ्रेशमेंट और लंच के नाम पर आर्थिक एवं मानसिक शोषण पर रोक लगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  •  मीरगंज में सड़क निर्माण कार्य ठप, संवेदक की लापरवाही से लोग परेशान
  • चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ्य अर्पित
  •  मधेपुरा : जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की नहीं है आवश्यकता
  • भारत की जनगणना 2027 : तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न
  • मधेपुरा : आयुक्त ने जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Latest News

विकसित भारत बनाने में महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

By TRT Desk
Latest News

जन वितरण प्रणाली की सुदृढ़ता पर बल, आपूर्ति टास्क फोर्स की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित

By TRT Desk
Latest News

राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका – दिलीप कुमार पटवा

By TRT Desk
Latest News

Good Governance Day के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

By TRT Desk

About us

द रिपब्लिकन टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। पोर्टल के आदर्श डॉ. देबाशीष बोस हैं, जिनका मूलमंत्र है- “पत्रकारिता एक मिशन है।

Contact us: [email protected]

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The Republican Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?