पटना : प्रताप सेवा संस्थान के तत्त्वावधान में मनाई गई राष्ट्रनायक क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की ४७९वीं जयंती समारोह

Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

पटना/बिहार : आज प्रताप सेवा संस्थान के तत्त्वावधान में ग्राम दौलतपुर (बरगायाँ), फतुहा, पटना में राष्ट्रनायक क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की ४७९वीं जयंती समारोह मनाई गई।
समारोह की अध्यक्षता ब्रज किशोर सिंह तथा मंच संचालन अविनाश सिंह ने किया।
सभा के मुख्य अतिथि जितेन्द्र स्वामी जी पूर्व विधायक थे।

सभा को मुख्य रूप से सांसद सीवान ओमप्रकाश यादव जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजी सिंह जी, जद यू सेवादल के प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह जी, भाजपा उपाध्यक्ष बाढ़ जिला गजेन्द्र सिंह जी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव यादव जी, पूर्व मुखिया बाली देवकुमार सिंह जी ने संबोधित किया।


Spread the news