दरभंगा : कार्यपालक सहायक की माँगे हुई पूरी, सरकार को कहा धन्यवाद

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : बिहार सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों की मांगों को पूरा कर लेने के कारन खुशी की लहर दौर गई। आज बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के अपर निदेशक के द्वारा पत्र जारी कर कार्यपालक सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी किया गया जिससे पूरे बिहार के कार्यपालक सहायक काफी खुश नजर आए। सभी कार्यालय में आपस में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

इस मौके पर कार्यपालक सहायक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ अपर निदेशक डॉक्टर प्रतिमा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में मजबूती के साथ पूरे बिहार के साथ साथ दरभंगा जिला के कार्यपालक सहायक एकजुट हुए, जिसके लिए उन्होंने सब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी एकता बनाए रखें।

इस मौके पर निशांत कुमार, मोहम्मद इकबाल अहमद, राजीव शर्मा, सौरव राज एवं अन्य कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।


Spread the news