दरभंगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसएसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर दरभंगा पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए दरभंगा पुलिस हमेशा तत्पर है और आगे भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा न्याय दिलाने के लिए खोले गये लहेरियासराय थाना परिसर में महिला विशेष प्रकोष्ठ की चर्चा करते हए कहा कि इसके द्वारा बेहतर कार्य किये गये है। इस मौके पर प्रकोष्ठ के समन्वयक सुनील कुमार ने भी विचार व्यक्त किये।

 कार्यक्रम में अणु कुमारी, सुलेखा देवी, लक्ष्मी देवी, गुलशन आरा, प्रीति कुमार, किरण देवी, सुलेखा कुमारी आदि 10 महिलाओं को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा 10 महिला को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर लहेरियासराय महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी, सदर पुलिस अनुमण्डाधिकारी अनोज कुमार, सुरेन्द्र भगत, विजय कुमार पासवान, अराधना कुमारी, नीलम पंसारी, मधु सराबगी, मधु चौधरी, किरण, नूतन, मनीषा जसराज, श्वेता लता, मनीषा पंसारी, चंचल केडिया, उमा पंसारी, पदमा सुहारका, अनीता बोरा, बेबी सरोज, अजमतुन निशा, निभा कुमारी आदि उपस्थित थे।


Spread the news
Sark International School