मधेपुरा : लोजद कार्यकर्ताओं का अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित

Sark International School
Spread the news

पार्टी में हुई फुट आपसी गुटबाजी उभरकर आई सामने  कार्यकर्ताओं ने किया महासचिव और जिलाध्यक्ष का विरोध  आलोक यादव को अनुमण्डल स्तरीय सलाहकार मंडल के संयोजक बनाए गए

प्रेमजीत कुशवाहा
 संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज मुख्यालय क्षेत्र में सोमवार को कला भवन में लोजद कार्यकर्ताओं की अनुमण्डल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्ययक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक यादव ने की।

Sark International School

बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपने पार्टी के कुछ नेताओं के प्रति नाराजगी देखी गयी। बैठक में अनुमण्डल सहित प्रखण्ड स्तर पर बूथ कमिटी का निर्माण हर बूथ पर कार्यकर्ता सक्रिय रहने और पार्टी के संगठन का विस्तार किऐ जाने पर विस्तार रुप से चर्चा किया गया। पार्टी हर स्तर पर मजबूत करने की बात कही गई। सभी कार्यकर्ताओं से एकसाथ एक जुटता के साथ पार्टी मजबूती पर बल देने को कहा गया ।
पार्टी में हुई फुट आपसी गुटबाजी उभरकर आई सामने ♦ कार्यकर्ताओं ने किया महासचिव और जिलाध्यक्ष का विरोध 
बैठक की शुरुआत होते हीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी के कई नेताओं का विरोध किया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि 15 फरवरी को पार्टी के महासचिव हाजी अब्दुल सत्तार की अध्ययक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अगुवाई जिला युवाध्यक्ष विजेंदर यादव ने किया। जिसमें किसी भी प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष को सूचना नही दी गयी।

 इतना ही नहीं जिला के किसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को नहीं बुलाया गया। यह कार्य पार्टी के नियम के अनुसार कदाचित उचित नहीं है। पार्टी के हर कार्यकर्ता एक समान हैं। सबों का सम्मान बराबर किया जाना चाहिए। वरिष्ठ नेता आलोक यादव ने कहा कि पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तक को यह जानकारी नही दी गयी। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओ में खटास आ सकती है। जिससे पार्टी कमजोर हो सकती है। ऐसे नीति के लोगों का वे कड़ी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि लोजद के संरक्षक शरद यादव के विचारों को वे आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। पार्टी मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर  हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बैठक के पश्चात सर्वसम्मति से अनुमण्डल स्तरीय सलाहकार मंडल के संयोजक के रूप में आलोक यादव को नियुक्त किया गया।

मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश यादव, डॉ कृष्ण कुमार यादव, राजनीति प्रसाद, प्रगति भट्ट, अरविंद सिंह, रामविलास भगत, जवाहर प्रसाद यादव, नरेश यादव, कैलाश मेहता, उदाकिशुनगंज प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव, रमन यादव, सुमित कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल, अखिलेश यादव, अरुण सिंह, गजेन्द्र यादव, पप्पू यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news
Sark International School